
UP में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25 नए मरीज, 58 जिलों में नहीं मिला एक भी केस, एक्टिव केस में भी गिरावट
Zee News
वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 407 है.
लखनऊ: देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in UP) की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है. इसके साथ-साथ जनजीवन भी तेजी से सामान्य हो रहा है. प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी भारी कमी आई है. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 25 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इस दौरान 24 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है. वहीं, अब तक 16 लाख 85 हजार 901 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं. रह गए इतने एक्टिव केस वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 407 है. बीते 24 घंटे में 02 लाख 08 हजार 244 कोविड सैंपल की जांच की गई. वहीं, अब तक 07 करोड़ 03 लाख 78 हजार 196 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है. प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है. वहीं, कल की दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही.More Related News
