
UP में कोरोना के रिकॉर्ड 30,596 नए केस, लखनऊ के साथ कानपुर-बनारस में भी बेतहाशा बढ़े मामले
NDTV India
पिछले 24 घंटे में यूपी में 129 कोरोना मरीजों की मौत हो गई.यूपी सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार,पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 30,596 और लोग संक्रमित पाये गए.
उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. जबकि इस दौरान मौत का आंकड़ा भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया. पिछले 24 घंटे में यूपी में 129 कोरोना मरीजों की मौत हो गई.यूपी सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार,पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 30,596 और लोग संक्रमित पाये गए. इससे अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8,51,620 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 129 और मरीजों ने जान गंवाई है. अब तक कुल 9,830 लोगों की मौत राज्य में महामारी से हो चुकी है.











