
UP में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल होंगे आयुष डॉक्टर्स, हर जिले में बनेगी टीम
Zee News
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सभी आयुष डॉक्टरों (Ayush Doctors) से मदद मांगी है और कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए कहा है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सभी आयुष चिकित्सकों (Ayush Doctors) को कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए कहा है. गुरुवार देर शाम आयुष चिकित्सकों के साथ बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे कोविड रोगियों (Covid Patient) का इलाज करें. आयुष डॉक्टरों (Ayush Doctors) को कोरोना के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और इलाज करने के लिए स्थानीय प्रशासन और एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र के साथ समन्वय करने के लिए कहा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा, 'वर्तमान में होम आइसोलेशन में ढाई लाख लोग हैं और आयुष, होम्योपैथी और यूनानी डॉक्टरों को कंस्लटेशन देने के लिए उनके पास जाने को कहा गया है. साथ ही आयुष विभाग को हर घर में काढ़ा बंटवाना चाहिए.'More Related News
