
UP में कांग्रेस की CM चेहरा होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा? सलमान खुर्शीद ने कही ये बड़ी बात
Zee News
सलमान खुर्शीद (Salman khurshid) ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए इंट्रव्यू में कहा कि कांग्रेस गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करती रहेगी, बल्कि पूरी ताकत के साथ वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.
नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi) यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में वह वोटरों के बीच खुद को कैसे पेश करेंगी, लेकिन यह जरूर है कि वह एक 'बेहतरीन चेहरा' हैं और रियासत में पार्टी की 'कप्तान' हैं. उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ही भाजपा (BJP) के खिलाफ एक अहम हरीफ़ के किरदार में नज़र आएगी.More Related News
