
UP में अबकी बार 'धर्म युद्ध'! चुनाव में 'अब्बाजान' और 'जननी' की एंट्री
Zee News
Uttar Pradesh Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबों का राशन जो खाएगा वो जेल जरूर जाएगा. बीजेपी माफियाओं को वहां पहुंचाती हैं, जहां उन्हें होना चाहिए.
कुशीनगर: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने संत कबीरनगर और कुशीनगर में जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पहले की सरकार पर जमकर हमला बोला और गरीबों को मिलने वाले राशन का जिक्र करते हुए घोटालों और भाई-भतीजावाद का मुद्दा जोर शोर से उठाया. सीएम योगी ने 2017 में समाजवादी पार्टी (SP) की सरकार का हवाला देते हुए कहा कि पहले राशन नहीं मिलता था लेकिन आज गरीबों का राशन कोई हजम नहीं कर सकता है. 2017 से पहले राशन अब्बाजान कहने वाले हजम कर जाते थे सीएम योगी ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त न करे. याद रखिएगा बिच्छू कहीं भी होगा तो डसेगा. आज गरीबों का राशन कोई नहीं निगल सकता. अगर निगला तो जेल जरूर जाएगा.More Related News
