
UP: मुहर्रम के धार्मिक जुलूसों पर रोक का सर्कुलर जारी, DGP पर भड़के शिया मौलवी
Zee News
मुहर्रम (Muharram) के दौरान निकाले जाने वाले धार्मिक जुलूसों (Religious Procession) पर रोक लगाने के सर्कुलर की भाषा पर शिया मौलवी भड़क गए हैं. यह सर्कुलर उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल ने जारी किया था.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने COVID-19 महामारी के कारण मुहर्रम के दौरान धार्मिक जुलूस (Religious Procession) निकालने पर रोक लगाई है. इस संबंध में यूपी के पुलिस महानिदेशक (DGP) मुकुल गोयल ने 31 जुलाई को सर्कुलर जारी किया था, जिसकी भाषा पर शिया मौलवियों ने आपत्ति जताई है. जबकि इस सर्कुलर (Circular) में मौलवियों को भरोसे में लेने की बात भी कही गई है कि ताकि इन धार्मिक सभाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों का पालन हो सके. No procession should be allowed on the occasion of Muharram, in view of COVID19 pandemic: Uttar Pradesh Police दरअसल, सर्कुलर में मुहर्रम के लिए बार-बार 'त्योहार' (Festival) शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर मौलवी नाखुश हैं. ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने अब इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार (2 अगस्त) शाम को बैठक बुलाई है. मौलवियों ने कथित तौर पर यह भी मांग की है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को इन दिशा-निर्देशों को तुरंत वापस लेना चाहिए. उन्होंने इसे 'शिया समुदाय के खिलाफ चार्ज शीट' करार दिया है.More Related News
