
UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव के चलते रद्द हुईं छुट्टियां, इतने दिनों तक नहीं मिलेगा किसी अफसर और कर्मचारी को अवकाश
Zee News
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर 8 से 12 जुलाई तक सभी अवकाश निरस्त किए गए हैं.
लखनऊ: यूपी में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है. ऐसे में अब स्टेट इलेक्शन कमीशन ने क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) प्रमुख के चुनाव की भी घोषणा कर दी है. इसकी तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं. शासन-प्रशासन से लेकर प्रत्याशियों तक सभी ने अपनी कमर कस ली है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, चुनाव संपन्न होने तक सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. मुख्य सचिव ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिए हैं. 8-12 जुलाई तक रद्द हुई छुट्टियां मंगलवार को मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश भेजा है. निर्देश के अनुसार ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर 8 से 12 जुलाई तक सभी अवकाश निरस्त किए गए हैं. छुट्टियां रद्द होने के चलते अफसरों और कर्मचारियों को इस बीच कोई छुट्टी नहीं मिलेगी.More Related News
