
UP: ब्राह्मण मतदाताओं को खुश करने के लिए Mayawati का बड़ा दांव, अब ये BSP नेता हुआ साइड लाइन
Zee News
BSP Chief Mayawati sideline Akash Anand:
लखनऊ: बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) आने वाले यूपी (UP) विधान सभा चुनावों को लेकर बेहद उत्साहित है. प्रदेश की सियासी बिसात बिछ चुकी है. सत्ताधारी बीजेपी (BJP) समेत प्रदेश के सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में हैं. इस बीच मायावती ने परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिये अपने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को किया साइडलाइन कर दिया है. आपको बता दें कि जनवरी 2019 में मायावती ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया था.
आकाश आनंद अगले साल होने वाले 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) लेकर काफी सक्रिय भी दिख रहे थे. आकाश की बनाई सोशल मीडिया टीम काफी आक्रामक थी जिससे बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक भी जुड़े थे. आकाश सोशल मीडिया के जरिये लगातार विपक्षी दलों पर हमला बोल रहें थे. इसके साथ ही साथ उन्होंने दिल्ली में दो और पंजाब में एक जनसभा भी संबोधित की.
