
UP: बाराबंकी में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत
Zee News
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक ट्रक और यात्री बस के बीच हुई भीषण टक्कर (Truck and Passenger Bus Collision in Barabanki) में 5-6 लोगों के मरने की आशंका है, जिकि हादसे में कई लोग घायल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक ट्रक और यात्री बस की भीषण टक्कर (Truck and Passenger Bus Collision in Barabanki) हो गई है, जिसमें 5-6 लोगों के मरने की आशंका है. इसके अलावा इस सड़क हादसे में कई लोग घायल हैं. 5-6 people feared dead in collision between a truck and a passenger bus in Barabanki, injured shifted to local hospital: SP Barabanki
बाराबंकी के एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना बाराबंकी जिले के आउटर रिंग रोड पर हुई. इस सड़क हादसे में 5-6 लोगों की मौत की आशंका है. उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.
