
UP: पाकिस्तान का झंडा छत पर लगाया, पुलिस ने बाप-बेटे को पकड़ा
Zee News
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घर की छत पर पाकिस्तान झंडा लगाने के मामले में नया खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी कपड़ा दुकानदार ने गूगल से देखकर खुद से ही पाकिस्तानी झंडा बनाया था. आरोपी और उसके बेटे से की गई पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है. वहीं भगतपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. उनके खिलाफ देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज किया गया है.
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घर की छत पर पाकिस्तान झंडा लगाने के मामले में नया खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी कपड़ा दुकानदार ने गूगल से देखकर खुद से ही पाकिस्तानी झंडा बनाया था. आरोपी और उसके बेटे से की गई पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है. वहीं भगतपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. उनके खिलाफ देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज किया गया है.
