
UP, पंजाब के विधानसभा चुनाव में नेता नहीं रोबोट देंगे रैलियों में भाषण! जानिए क्या है माजरा
Zee News
2022 में जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा और गुजरात शामिल हैं.
नई दिल्लीः कोरोना महामारी के चलते देश भर में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है लेकिन कई जगहों पर सामूहिक सार्वजनिक सभाएं प्रतिबंधित हैं. ऐसे में तकनीक का सहारा लेकर अगले साल 2022 के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक नेताओं के बदले अगर ह्यूमनॉइड रोबोटों से चुनाव प्रचार किया जा रहा हो, तो चौंकिएगा नहीं. वनस्टैंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इस मकसद से 'दूत' नामक एक ह्यूमनॉइड रोबोट को विकसित किया है, जो अलग-अलग आवाजों को पहचाने, चेहरे की पहचान करने और हावभावों को समझने की क्षमता रखता है. प्रचार में हो सकता है इस्तेमाल इन रोबोटों को अगले साल विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए देखा जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, वे अगले साल कई राज्यों में आयोजित होने चुनावों के लिए इन रोबोट प्रचारकों को इस्तेमाल में लाए जाने को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं.2022 में जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा और गुजरात शामिल हैं.More Related News
