
UP पंचायत चुनाव: नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, जानिए क्या-क्या डिटेल भरनी होती है?
Zee News
प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो चुकी है. प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव से संबंधिति तैयारियां शुरू हो चुकी है. 2015 के बेस ईयर पर आरक्षण सूची जारी की गई है. भारी मात्रा में आपत्तियां भी आई हैं.
पवन सेंगर/लखनऊ: प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो चुकी है. प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव से संबंधिति तैयारियां शुरू हो चुकी है. 2015 के बेस ईयर पर आरक्षण सूची जारी की गई है. भारी मात्रा में आपत्तियां भी आई हैं. हालांकि फाइनल सूची आने में अभी कुछ वक्त है. इस बीच खबर है कि आज से प्रदेश में नामांक पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है. राजधानी लखनऊ में कब होगी वोटिंग? प्रदेश में चार चरणों के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री आज से हो गई है. राजधानी में 7 और 8 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. जबिक 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और 2 मई को नतीजे आएंगे. बीते कल से प्रदेश में आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू हो गई है. यह 2 मई तक जारी रहेगी.More Related News
