
UP: नाले में गिरी बुजुर्ग महिला बहते हुए यमुना में पहुंची, 16 घंटे तक लकड़ी से चिपककर बचाई जान
Zee News
50 वर्षीय एक महिला नाले में बहते-बहते यमुना नदी में पहुंच गई. करीब 16 घंटे के बाद कुछ नाविकों की नजर उन पर पड़ी जिन्होंने बाद में महिला को बाहर निकाला और वापस परिवार से मिलाने में मदद की.
जालौन: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला शुक्रवार को उफनते हुए एक नाले में गिर गई, और बहते-बहते यमुना नदी में पहुंच गई. इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए महिला 16 घंटे तक लकड़ी के लट्ठे से चिपकी रही जो कि तेज धाराओं में उसके रास्ते में आया था. इसके बाद हमीरपुर में करीब 25 किलोमीटर दूर कुछ नाविकों ने उसे बचाया. खबरों के मुताबिक, जय देवी अपने खेतों में गई थीं. इसी दौरान वो गलती से जालौन में उफनते किलंदर नाले में गिर गईं, जो यमुना नदी में मिल जाता है. शुक्रवार की शाम नाले में गिरने के बाद, वह एक तेज धारा के साथ बह कर यमुना नदी में पहुंच गईं. इस दौरान उन्हें एक लकड़ी के लट्ठे का सहारा मिला, जिसकी मदद से वो 16 घंटे तक तैरती रहीं. तभी हमीरपुर जिले के मनकी गांव में नाविकों की नजर बहती हुई बुजुर्ग पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी और महिला को बाहर निकाला.More Related News
