
UP धर्मांतरण केस: ISI के इशारों पर चलता था धर्म परिवर्तन का खेला, ATS ने 3 को दबोचा
Zee News
उत्तर प्रदेश में इन दिनों धर्मांतरण के नये-नये मामले सामने आ रहा हैं. ऐसे ही एक और प्रकरण में ATS ने कार्रवाई करते हुए तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशी संस्थाओं के इशारे पर लोगों का धर्म परिवर्तन कर उनमें कट्टरता की भावना भरकर सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया. एटीएस ने यहां एक बयान में कहा कि गत 20 जून को काजी जहांगीर और उमर गौतम नामक व्यक्तियों को आईएसआई तथा विदेशी संस्थाओं के निर्देश और उनसे प्राप्त होने वाले धन के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर देश में सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इन लोगों से पूछताछ में इरफान शेख, मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान तथा राहुल भोला नामक व्यक्तियों के नाम सामने आए थे.More Related News
