
UP: दहेज नहीं देने पर महिला से सामूहिक बलात्कार, पति ने कहा- शर्तें नहीं मानी तो ये जारी रहेगा
Zee News
महिला का आरोप- जब मैं गर्भवती हुई तो उन्होंने मुझे गर्भपात के लिए मजबूर किया. उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया. मेरे पति ने मुझे अप्राकृतिक अपराधों के लिए मजबूर किया.
अमरोहाः यूपी के अमरोहा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 27 साल की एक महिला ने रजबपुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में उसके पति के परिवार के 12 सदस्यों पर सामूहिक बलात्कार, महिला के साथ क्रूरता, अप्राकृतिक अपराध और स्वेच्छा से एक महिला को गर्भपात कराने के लिए आईपीसी और दहेज की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. दहेज नहीं दिया तो जारी रहेगी क्रूरता कथित तौर पर बलात्कार की शिकार महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के परिवार के एक सदस्य और उसके दोस्त ने कहा कि अगर उसके पति को उसे दहेज मे एक एसयूवी और पांच लाख रुपये नहीं मिलेगा तो यह जारी रहेगा.More Related News
