
UP: जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का ड्राफ्ट हुआ तैयार, नसबंदी कराने वालों को मिलेगा ये फायदा
Zee News
ड्राफ्ट में दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरियों में आवेदन से लेकर स्थानीय निकायों में चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का प्रस्ताव है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण (UP Population Policy ) के लिए कानूनी उपायों के रास्ते बनने लगे हैं. राज्य विधि आयोग ने यूपी जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण व कल्याण) विधेयक-2021 (UP Population Bill-2021) का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. इसमें दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरियों में आवेदन से लेकर स्थानीय निकायों में चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का प्रस्ताव है. वेबसाइट पर किया अपलोड इस ड्राफ्ट को विधि आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है. इसको लेकर 19 जुलाई तक जनता से राय मांगी गई है. यह ड्राफ्ट ऐसे वक्त में पेश किया गया है जब 11 जुलाई को योगी सरकार नई जनसंख्या नीति जारी करने जा रही हैMore Related News
