
UP चुनाव से पहले Asaduddin Owaisi का बड़ा दांव, राम की नगरी से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत
Zee News
UP Assembly Elections 2022: एआईएमआईएम के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी वंचित और शोषित वर्ग के लोगों के साथ है. हमारी पार्टी उनकी आवाज को उठाएगी.
अयोध्या: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने 2022 के यूपी विधान सभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) अभियान की शुरुआत 7 सितंबर से राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) से करने का फैसला किया है. ओवैसी इस दिन अयोध्या के रुदौली में एक सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें मुसलमानों, दलितों, पिछड़ों और अन्य वर्गों के लोगों को बुलाया गया है. एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि न केवल मुस्लिम बल्कि अन्य समुदायों का भी केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने शोषण किया है. एआईएमआईएम ने पूरे उत्तर प्रदेश में 'वंचित-शोषित समाज' के सम्मेलनों की एक सीरीज आयोजित करके इन लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने का फैसला किया है.More Related News
