
UP चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, किए ये 7 वादें
Zee News
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज (मंगलवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी सीटें देगी.
लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज (मंगलवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि आज हमारी पहली प्रतिज्ञा में तय किया गया है कि यूपी के आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी. आज सत्ता में नफरत को बोलबाला है, उसको बदलना चाहती हूं. इसे महिलाएं बदल सकती हैं. अगर देश को जातिवाद और धर्म की राजनीति से निकाल कर समता की राजनीति की ओर ले जाना है तो महिलाओं को आगे आना पड़ेगा.
LIVE TV
More Related News
