
UP चुनाव से पहले कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी? अनुप्रिया पटेल ने अमित शाह से की ये मांग
Zee News
जानकारी के मुताबिक अनुप्रिया पटेल ने अमित शाह से मांग की कि राज्य में उनकी पार्टी के दो मंत्री और बनाए जाएं. इसके अलावा केंद्र में भी एक राज्य मंत्री हो. उनकी इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को कहा गया है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अचानक दिल्ली दौरे पर आए और उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. ये मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली. इस बीच अपना दल (एस) की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) भी अमित शाह से मिलने पहुंचीं. गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से भेंट की. जानकारी के मुताबिक अनुप्रिया पटेल ने अमित शाह से मांग की कि राज्य में उनकी पार्टी के दो मंत्री और बनाए जाएं. इसके अलावा केंद्र में भी एक राज्य मंत्री हो. उनकी इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को कहा गया है.More Related News
