
UP के मंत्री बोले- 3 तलाक की तरह बुर्का पर भी लगे रोक, मुस्लिम धर्मगुरु ने बताया मजहब का हिस्सा
Zee News
लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि किसी को ये हक नहीं है कि बुर्के पर रोक लगाए. कुछ धार्मिक चीजें हैं, जो हमारी मजहब का अहम हिस्सा हैं और हमें अपने मजहब को फॉलो करने की संविधान में छूट है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल (Anand Swaroop Shukla) ने कहा है कि बुर्का अमानवीय व्यवहार और कुप्रथा है, इसलिए देश में तीन तलाक की तर्ज पर मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलाई जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विकसित सोच वाले लोग न तो बुर्का पहन रहे हैं और ना ही इसे बढ़ावा दे रहे हैं. लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली (Maulana Khalid Rashid Firangi Mahali) ने कहा, 'किसी को ये हक नहीं है कि बुर्के पर रोक लगाए. कुछ धार्मिक चीजें हैं, जो हमारी मजहब का अहम हिस्सा हैं और हमें अपने मजहब को फॉलो करने की संविधान में छूट है. पूरी दुनिया जब कोरोना वायरस महामारी की वजह से अपना चेहरा छुपा रही है तो ऐसे में ये पर्दा लाजमी है.'More Related News
