
UP के प्रयागराज जिले से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी हुमैदुर रहमान, खुलेंगे टेरर के कई नए राज
Zee News
यूपी (UP) पुलिस ने ISI और अंडरवर्ल्ड टेरर मोडयूल के मास्टर माइंड में से एक हुमैदुर रहमान को पकड़ा है.
नई दिल्ली: यूपी (UP) पुलिस ने ISI और अंडरवर्ल्ड टेरर मोडयूल के मास्टर माइंड में से एक हुमैदुर रहमान को पकड़ा है. आरोप है कि हुमैदुर रहमान ने जिशान और ओसामा को आतंक ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजने में मदद की थी.
हालांकि हुमैदुर रहमान की बीवी तबस्सुम ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार रात प्रयागराज (Prayagraj) के करैली थाने में सरेंडर कर दिया. वहीं थाना पुलिस सरेंडर की बात से इनकार कर रही है. आतंकी साजिश रचने के आरोप में जिशान और ओसामा की गिरफ्तारी के बाद से यूपी पुलिस और यूपी ATS (UP ATS) की कई टीमें हुमैदुर रहमान की तलाश में जुटी थी.
More Related News
