
UP के चुनावी दंगल उतरेगी IUML, Owaisi के साथ इत्तेहाद का इमकान
Zee News
UP Assembly Election: जराए के मुताबिक, इंडियन यूनियन मुस्लीम लीग उन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जहां काफी तादाद में मुस्लिम वोटर हैं. बताया जा रहा है कि इंडियन यूनियन मुस्लीम लीग मग्रिबी उत्तर प्रदेश में ज्यादा फोकस करेगी.
मुरादाबाद: साल 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के अखाड़े में इंडियन यूनियन मुस्लीम लीग ने भी उतरने का एलान किया है. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने बयान जारी कर कहा है कि वह 103 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इस सिलसिले में आज यूपी के शहर मुरादाबाद में पार्टी स्टेट एग्जीक्यूटिव की अहम बैठक हुई, जिसमें रियासत के चुनावी दंगल में उतरे का फैसला किया गया. जराए के मुताबिक, इंडियन यूनियन मुस्लीम लीग उन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जहां काफी तादाद में मुस्लिम वोटर हैं. बताया जा रहा है कि इंडियन यूनियन मुस्लीम लीग मग्रिबी उत्तर प्रदेश में ज्यादा फोकस करेगी.More Related News
