
UP के कई जिले Black Fungus की चपेट में, CM योगी ने माहिरीन से तलब की रिपोर्ट
Zee News
Black fungus in Uttar Pradesh: आईसीएमआर के मुताबिक, म्यूकर माइकोसिस एक तरह का नायाब फंगल इंफेक्शन है जो बदन में बहुत तेजी से फैलता है. उसका असर दिमाग, फेफड़े और जिल्द पर होता है.
लखनऊ: मुल्क में जारी कोरोना बोहरान के साथ ब्लैक फंगस ने भी लोगों की चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश में मेरठ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर और लखनऊ के साथ ही बरेली के लोग भी इसकी चपेट में हैं. माहिरीन के मुताबिक, नमी के जरिए ब्लैक फंगस ज्यादा पनपता है. इसमें कोरोना मरीजों को और ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. वज़ीरे आला योगी ने भी इससे अलर्ट करते हुए माहिरीन से इस सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है. डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं चिकित्सा अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया, ' ब्लैक फंगस बहुत ज्यादा खतरनाक है. फंगस ज्यादा संगीन होंने से कोरोना मरीज़ों की मौत शरह में इज़ाफ़ा हो सकता है. इसके बचाव के लिए मरीज को बहुत ज्यादा मात्रा में स्टेरॉयड न दिया जाए. एंटीबायोटिक का एप्रोकिएट इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन के प्यूरीफायर साफ-सुथरे हों.More Related News
