
UP: केजरीवाल ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, शुक्रवार को शाह पहुंचेंगे लखनऊ
Zee News
रामलला के दर्शन करने के बाद केजरीवाल ने कहा, 'आज मुझे भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला. मैं चाहता हूं कि यह सौभाग्य हर भारतवासी को मिले.'
अयोध्याः आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की. इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि में भगवान रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की तीर्थ यात्रा में अयोध्या को भी शामिल किया जाएगा. अब दिल्ली के लोग राम जन्म भूमि अयोध्या के भी दर्शन कर सकेंगे.
रामलला के दर्शन करने के बाद केजरीवाल ने कहा, 'आज मुझे भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला. मैं चाहता हूं कि यह सौभाग्य हर भारतवासी को मिले. मैं बहुत छोटा सा आदमी हूं, लेकिन भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया.'
More Related News
