
UP: कुशीनगर में शादी के दौरान बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत
Zee News
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में शादी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत हो गई. हादसे पर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है.
नई दिल्लीः कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में शादी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत हो गई. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है.
हल्दी की रस्म के दौरान हुआ हादसा जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया टोला में बुधवार रात करीब 10 बजे परमेश्वर कुशवाहा नामक व्यक्ति के घर में शादी के लिए हल्दी की रस्म हो रही थी. कुछ महिलाएं और लड़कियां कुएं के ऊपर लगे जाल पर बैठकर रस्म अदा कर रही थीं.
More Related News
