
UP की सियासत में होने वाला है 'फेरबदल'! 31 मई को BJP कर सकती है बड़े बदलाव
Zee News
सोमवार को बीजेपी मुख्यालय पर बीएल संतोष हाई लेवल बैठक करेंगे. बीजेपी मुख्यालय पर बैठक के बाद सीएम आवास पर यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की भी बैठक लेंगे बीएल संतोष.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार (UP Cabinet Expansion) की अटकलों के बीच BJP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष (BL Santhosh) सोमवार को लखनऊ दौरे पर रहे हैं. बीएल संतोष की अगुवाई में बीजेपी मुख्यालय में एक बैठक आयोजति की जाएगी. बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री भी बुलाए गए हैं. यूपी की सियासत को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक बीजेपी मुख्यालय पर बीएल संतोष हाई लेवल बैठक करेंगे. दोपहर 2 बजे के आसपास बैठक शुरू होगी. इस बैठक में यूपी बीजेपी प्रभारी राधामोहन सिंह, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी बीजेपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल मौजूद रहेंगे. इस बैठक में यूपी बीजेपी के 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष और 7 महामंत्री भी शामिल होंगे. यूपी के तीनों सह प्रभारियों को भी बैठक में बुलाया गया है. बीजेपी मुख्यालय पर बैठक के बाद सीएम आवास पर यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की भी बैठक लेंगे बीएल संतोष.More Related News
