
UP: किसानों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी हिरासत में, लखीमपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत
Zee News
यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि प्रियंका गांधी को हरगांव से हिरासत में ले करके सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है.
लखनऊ: कांग्रेस की सीनियर नेता प्रिंयका गांधी वाड्रा (Priyanaka Gandhi Arrested) किसानों से मिलने के लिए सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी पहुंचने वाली थीं, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें हरगांव के पास हिरासत में ले लिया गया हैं. लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में 8 लोग मारे गए थे. Youth Congress National President Srinivas BV claims "Priyanka Gandhi Vadra arrested from Hargaon."
यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि प्रियंका गांधी को हरगांव से हिरासत में ले करके सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है. यूपी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी से पुलिसकर्मियों ने जोर जबरदस्ती भी की, जिसकी सख्ती मुखालिफत की गई. — ANI UP (@ANINewsUP)
