
UP और Delhi में आज से लागू Unlock Guidelines, कहीं खुले सिनेमा हॉल तो कहीं जिम खोलने की इजाजत
Zee News
देश में कोरोना महामारी का असर कम होने के साथ-साथ अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. राज्य अपने-अपने स्तर पर पाबंदियों में ढील दे रहे हैं.
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का असर कम होने के साथ-साथ अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. राज्य अपने-अपने स्तर पर पाबंदियों में ढील दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक समेत जम्मू कश्मीर में फिर से कोरोना लॉकडउन में ढील दी जा रही है और लोगों की सुविधाओं के हिसाब से प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं. यूपी में आज से मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल, जिम और स्टेडियम खोले जा रहे हैं. सिनेमाघरों को भी कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ फिर से खोलने की इजाजत मिल गई है. राज्य के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को नये दिशानिर्देश जारी किये.More Related News
