
UP: अचानक नहर में बहकर आने लगे हजारों अंडे, लूटने के लिए मची होड़
Zee News
पूरे गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शारदा नहर अचानक से अंडे वाली नहर में तब्दील हो गई. नहर में बहकर आते हुए अंडों को देखकर लोगों ने उन्हें निकालने के लिए गहरे पानी में छलांग लगा दी.
हरदोई: फ्री की चीज भला किसे बुरी लगती है, चाहे उसके लिए थोड़ी मेहनत ही क्यों न करनी पड़ी. ऐसा ही एक नजारा बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में देखने को मिला. यहां शारदा नहर में अचानक हजारों की संख्या में अंडे बहकर आने लगे जिसे देख लोगों में कौतूहल मच गया. फिर क्या था एक के बाद एक लोग कूद पड़े नहर में अंडे निकालने. दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हरियावां थाना इलाके के अछुवापुर गांव के बाहर से निकली शारदा नहर में लोगों को कुछ सफेद चीज बहकर आती दिखी. लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वह अंडे थे. नहर में हजारों की संख्या में लोगों को मुर्गी के अंडे दिखने के बाद गांव के लोग नहर के किनारे जमा हो गए और अंडे निकालने लगे. इस दौरान कुछ युवक तो अंडे निकालने के लिए नहर में ही कूद गए और झोले में भरकर अंडे ले गए. हालांकि ये अंडे कहां से आए इस बारे में अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है.More Related News
