
UNSC के मंच से तालिबान को भारत का कड़ा संदेश, कहा- पड़ोसी होने के नाते चिंता का विषय
Zee News
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) ने कहा कि अफगानिस्तान के पड़ोसी और लोगों के दोस्त होने के चलते मौजूदा स्थिति हमारे लिए सीधी चिंता का विषय है.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जे के बाद पैदा हुए हालात को लेकर भारत ने एक बार फिर चिंता जताई है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में मुद्दे को उठाया है. यूएनएससी में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) ने कहा कि अफगानिस्तान में हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं. The situation in Afghanistan continues to be very fragile. As its immediate neighbour & a friend to its people, the current situation is of direct concern to us: India's Permanent Representative to UN TS Tirumurti at UNSC Debate on Afghanistan टीएस तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) ने कहा, 'अफगानिस्तान के पड़ोसी और लोगों के दोस्त होने के चलते मौजूदा स्थिति हमारे लिए सीधी चिंता का विषय है.' उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान में एक ऐसी व्यवस्था का आह्वान करता है, जिसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है. एक ऐसी सरकार हो जिसे अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता और वैधता मिले.More Related News
