
United States: Car में बिना कपड़ों के मिली ये महिला Anchor, Police ने किया गिरफ्तार
Zee News
Female Anchor Found Without Clothes: महिला एंकर ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उन्हें याद नहीं है कि वह वहां कैसे पहुंचीं. उनकी ऐसी हालत कैसे हुई?
लॉस वेगास: अमेरिका (US) के लॉस वेगास (Los Vegas) में पुलिस ने एक महिला एंकर को सड़क पर अपनी ही गाड़ी में नग्न अवस्था (Female Anchor Found Without Clothes) में पाया और गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि इस महिला एंकर का नाम Feven Kiflegiorgis है. लॉस वेगास में मैथ्यू एवेन्यू लेन पर सुबह लगभग 7.30 बजे पुलिस ने महिला एंकर को गिरफ्तार किया. द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, Feven Kiflegiorgis नाम की महिला एंकर अपनी ही ऑडी गाड़ी में बिना कपड़ों के नशे की हालत में मिलीं. Feven ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें याद नहीं है कि वह वहां कैसे पहुंचीं. उनकी ऐसी हालत कैसे हुई? लॉस वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि पुलिस को एंकर के पास से शराब की स्मेल आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. एंकर ने टेस्ट के लिए अपना खून देने से भी मना किया.More Related News
