
UK: 3 बच्चों की मां ने आधी उम्र के नाबालिग से किया Sexual Abuse, Video भी बनाया
Zee News
Mother of Three Sexually Abused School Boy: कोर्ट में बताया गया कि पीड़ित बच्चे की सोफी से मुलाकात उसके घर पर हुई थी. सोफी ने करीब 13 बार नाबालिग का यौन शोषण किया. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने अपने पिता से इस बारे में बात की.
कार्लिस्ले: यूनाइटेड किंगडम के कार्लिस्ले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां ने 14 साल के नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया. यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया. मिरर में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दोषी महिला का नाम सोफी है. उसकी उम्र 27 साल है. कार्लिस्ले क्राउन कोर्ट ने शनिवार को सोफी को दोषी करार देने के बाद 2 साल 9 महीने के सजा सुनाई. कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि महिला ने नाबालिग से यौन शोषण करते वक्त वीडियो बनाया और कई फोटो खींची.More Related News
