
UK: सर्दियों में आ सकता है Corona का New Variant, लगाना पड़ सकता है Lockdown
Zee News
कोरोना महामारी (Coronavirus) की दूसरी लहर अभी ढ़ंग से गुजरी भी नहीं है कि तीसरी लहर आने की आशंका ब्रिटेन (UK) को परेशान करने लगी है. माना जा रहा है कि यह तीसरी लहर इस साल सर्दियों में आ सकती है.
लंदन: कोरोना महामारी (Coronavirus) की दूसरी लहर अभी ढ़ंग से गुजरी भी नहीं है कि तीसरी लहर आने की आशंका ब्रिटेन (UK) को परेशान करने लगी है. माना जा रहा है कि यह तीसरी लहर इस साल सर्दियों में आ सकती है. जिसके चलते सरकार को एक बार फिर लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन (UK) में इस साल सर्दियों में कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया वेरिएंट सक्रिय होगा. ऐसे में ब्रिटेन में इस साल का विंटर सीजन लोगों के लिए काफी मुश्किलों भरा हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत में बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं.More Related News
