
UK: छात्रों ने बनाया है कमाल का Ladies toilet, जानिए इसकी खासियत और जरूरत
Zee News
New women's urinal: छात्रों ने कहा, 'उनकी स्टडी के मुताबिक सार्वजनिक जगहों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए कम टॉयलेट्स होते हैं. वहीं महिलाओं की लाइन पुरुषों की लाइन की तुलना में 34 गुना अधिक लंबी होती है.'
लंदन: ब्रिटेन (UK) के दो छात्रों ने अनूठा लेडीज टॉयलेट डिजाइन किया है. इन छात्रों ने अपने मास्टर्स प्रोजेक्ट में महिलाओं की 'रियल लाइफ प्रॉबलेम' का हल निकालने की कोशिश की थी जिसमें वो कामयाब रहे. इसके निर्माता छात्रों एम्बर प्रोबिन और हेजल मैकशेन का दावा है कि उनका बनाया लेडीज टॉयलेट (Ladies toilet invention) पूरी तरह हैंड्स फ्री है. जो पारंपरिक यानी पुराने लेडीज टॉयलेट से 6 गुना स्वच्छ, सुरक्षित और प्रभावशाली है.More Related News
