)
UGC-नेट परीक्षा 2024 रद्द, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
Zee News
UGC-नेट परीक्षा भी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ही कंडक्ट करता है. यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने के बाद यह फैसला किया गया है.
नई दिल्ली. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए UGC-नेट परीक्षा 2024 को रद्द कर दिया है. NTA का यह फैसला NEET परीक्षा में धांधली के विवादों के बीच आया है. UGC-नेट की परीक्षा एक दिन पहले यानी 18 जून को ही संपन्न हुई है. एनटीए ने यह फैसला परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद लिया है. परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. शिक्षा मंत्रालय के X अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा गया है कि सरकार परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने और छात्रों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है. Government is committed to ensure the sanctity of examinations and protect the interest of students.
