
UGC की अपील, CBSE के नए पाठ्यक्रम को मान्यता दें यूनिवर्सिटीज
Zee News
यूजीसी ने नोटिस जारी करते हुए सभी विश्वविद्यालयों से कहा है कि एप्लाइड मैथ्स को साइंस के मैन कोर्सेज के साथ-साथ विश्वविद्यालयों में कॉमर्स और मेनिटीज के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एप्लाइड मैथ्स को शामिल किया जा सकता है .
दिल्लीः देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को कॉलेज में प्रवेश के समय सीबीएसई द्वारा शुरू किए गए नए पाठ्यक्रम में प्राप्त अंकों को महत्व देना होगा . केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस संबंध में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के संपर्क में रहेगा . विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने नए पाठ्यक्रम को मुख्य विषय के रूप में पंजीकृत करने के लिए नोटिस भी जारी किया है .
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालय से कहा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे दाखिले के दौरान एप्लाइड मैथ्स विषय में हासिल किए गए अंको का ध्यान रखें . सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए यह एक नया विषय शुरू किया है .
