
UAE ने वीज़ा नियमों में दी बड़ी ढ़ील, अब विदेशी लोगों को वहां मिलेंगे ये फायदे
Zee News
अगर वहां किसी मुलाज़िम की नौकरी चली जाती है तो अब वह वहां तीन और महीने तक रह कर नौकरी तलाश कर सकते हैं.
अबू धाबी: यूनाइटेड अरब अमीरात की हुकूमत ने रविवार को एक बड़े फ़ैसले में दूसरे देशों से काम करने वालों के लिए सख़्त वीज़ा नियमों में बड़ी ढील देने का ऐलान किया है. यूएई की हुकूमत के इस नए फैसले के मुताबिक अब वहां काम करने वाले लोग बिना उन्हें काम देने वाली कंपनियों के स्पॉन्सर किए वहां रह सकते हैं और काम कर सकते हैं. इससे पहले यूनाइटेड अरब अमीरात में एक महदूद वक्त के लिए लोगों को वीज़ा फराहम किया जाता था. इसका मतलब ये कि पहले यूएई ने अपने यहां रेसिडेंसी के दर्जे को पूरी तरह से नौकरी से जोड़कर रखा था जिसकी वजह से अगर किसी शख्स की नौकरी नहीं रहती तो उसे मुल्क छोड़ना पड़ता था.More Related News
