
Twitter ने सरकार के आगे टेके घुटने, Resident Grievance Officer की नियुक्ति को लेकर कही ये बात
Zee News
ट्विटर ने भारत सरकार के आगे अपने घुटने टेक दिए हैं. नए आईटी नियम के तहत अब ट्विटर अंतरिम रेजिडेंट ऑफिसर की नियुक्ति करने में जुटा हुआ है. दिल्ली हाई कोर्ट में भी ट्विटर ने कहा कि जल्द ही ऑफिसर की नियुक्ति कर ली जाएगी.
नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग कंपनी ट्विटर (Twitter) ने दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) को बताया है कि वह नए आईटी नियमों (New IT Rules) के तहत एक अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी और एक अंतरिम स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति के अंतिम चरण में है. वकील अमित आचार्य की एक याचिका के जवाब में दाखिल हलफनामे में ट्विटर ने कहा है कि भारतीय यूजर्स द्वारा उठाए गए मुद्दों को एक शिकायत निवारण अधिकारी देख रहे हैं. आचार्य ने अपनी याचिका में दावा किया था कि ट्विटर केंद्र के नए आईटी नियमों का पालन नहीं कर रहा है. ट्विटर ने यह भी कहा है कि आईटी (मध्यवर्ती संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत वह महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यवर्ती संस्थान (Social Media Intermediaries) की परिभाषा में आ सकता है.More Related News
