
Twitter ने फिर की भारत के नक्शे से छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश
Zee News
Twitter VS Government: भारत सरकार ने इस मुद्दे पर संज्ञान ले लिया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक तो सरकार तथ्य जुटा रही है, जैसे- नक्शे में कब बदलाव किए गए, यह नक्शा कब Twitter की वेबसाइट पर डाला गया और नक्शे में बदलाव के पीछे की मंशा क्या है.
नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है. केंद्र और ट्विटर के बीच तनातनी के माहौल के बीच इस बार ट्विटर ने जो गलती की है वह उसके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. ट्विटर की वेबसाइट पर एक बार फिर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की गई है. ट्विटर (Twitter) ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) को अलग देश के तौर पर दिखाया है. यानी ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत का जो नक्शा दिखाया है, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया है. ट्विटर के करियर पेज पर Tweep Life सेक्शन में वर्ल्ड मैप है. यहां से कंपनी ये दर्शाती है कि दुनिया भर में ट्विटर की टीम है. इस मैप में इंडिया भी है, यहीं पर भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया है. इससे पहले भी ट्विटर ने लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया था, हालांकि सरकार की कड़ी आपत्ति के बाद में इसे ठीक कर लिया गया था.More Related News
