
TS सिंहदेव बोले CG में 70 खिलाड़ी मैच खेल रहे हैं, अमरिंदर सिंह के बीजेपी में जाने को लेकर दिया बड़ा बयान
Zee News
दुर्ग पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया.
दुर्गः छत्तीसगढ़ में चल रही सियासी हलचल अभी भी जारी है. एक तरफ जहां दिल्ली गई कुछ विधायक वापस राजधानी रायपुर लौट आए हैं, तो दूसरी तरफ दुर्ग पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया. जब उनसे प्रदेश की सियासी हलचल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी मैच खेल रहे हैं.
70 खिलाड़ी ही मैच खेल रहे हैंः सिंहदेव दरअसल, दुर्ग पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब उनसे प्रदेश में परिवर्तन और विधायकों के दिल्ली जाने पर सवाल किया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया. टीएस सिंहदेव ने कहा कि ''कांग्रेस के 70 विधायक है और ये सभी 70 खिलाड़ी मैच खेल रहे है. उन्होंने कहा कि सभी विधायक एक राय है. कांग्रेस हाईकमान जो निर्णय करेगा, सभी विधायक वहीं बात मानेंगे.''
