
Tripura: चुनावी रैली से लौट रहे 4 BJP नेताओं की सड़क हादसे में मौत
Zee News
त्रिपुरा में सड़क हादसे में चार स्थानीय बीजेपी (BJP) नेताओं की मौत हो गई वहीं 8 बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ये सभी एक चुनावी रैली से वापस लौट रहे थे.
अगरतला: दक्षिणी त्रिपुरा (South Tripura) के गोमती जिले में एक वाहन के पलटने से तीन महिलाओं सहित चार बीजेपी (BJP) नेताओं की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला व एक पुरूष ट्रक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे. तभी अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी पलट गई. दक्षिणी त्रिपुरा के चेलागंग में हुए सड़क हादसे में चार स्थानीय बीजेपी (BJP) नेताओं की मौत हो गई वहीं 8 बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल हुए बीजेपी नेताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.More Related News
