
Train Accident: यूपी में आमने-सामने से टकराईं दो ट्रेनें, आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतरे; ये ट्रेनें हुईं डायवर्ट
Zee News
Train Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में एक मालगाड़ी के करीब आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गए और एक मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया. इस हादसे की वजह से उत्तर से पश्चिम की ओर जाने वाली करीब 15 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं.
नई दिल्लीः Train Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में एक मालगाड़ी के करीब आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गए और एक मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया. इस हादसे की वजह से उत्तर से पश्चिम की ओर जाने वाली करीब 15 रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं.
सुबह सुल्तानपुर जंक्शन पर हुआ हादसा उत्तर रेलवे के अनुसार ये घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास की है. जानकारी के अनुसार लखनऊ वाराणसी और अयोध्या प्रयागराज रेलवे ट्रैक सुबह से बाधित है. रेलवे के अनुसार, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल मालगाड़ियों को पटरी से हटाकर रूट खाली किया जा रहा है.
