
TRAGEDY KING OF BOLLYWOOD : दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल
Zee News
हिंदुजा अस्पताल के डॉ. ज़लील पारकर ने इसकी तस्दीक करते हुए कहा है कि फिल्हाल 98 वर्षीय अभिनेता का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है.
मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की तबियत अचानक खराब होने की खबर है. उन्हें इलाज के लिए मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. अस्पताल के डॉ. ज़लील पारकर ने इसकी तस्दीक करते हुए कहा है कि फिल्हाल 98 वर्षीय अभिनेता का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने उनकी बीमारी और तबियत की कैफियत के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया है. सांस लेने में हुई थी तकलीफ नजदीकी सूत्रों का कहना है कि दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. इस महीने में यह दूसरा मौका है जब उन्हें सांस में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल में दाखिल किया गया है. गुजिश्ता 6 जून को उन्हें अस्पताल में दो-तीन दिनों के लिए भर्ती किया गया था.More Related News
