)
Today History: हंसी, हादसे और आगाज, जानें क्या है 1 अप्रैल का इतिहास
Zee News
अप्रैल के दिन की शुरुआत ही हंसी-मजाक के साथ होती है. इसका कारण है 1 अप्रैल को मनाया जाने वाला अप्रैल फूल डे. हालांकि, इसके अलावा भी आज का दिन कई अहम घटनाओं के कारण याद किया जाता है.
Today History: एक अप्रैल वो तारीख है जब दुनियाभर के लोग एक-दूसरे को मूर्ख बनाकर उनका मजाक उड़ाते हैं. बेशक इस महीने की शुरुआत हंसी-ठिठोली के साथ होती है, लेकिन आज ही के दिन कई ऐसी घटनाएं भी घटी हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं. एक अप्रैल को ही भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी. इसके अलावा इसी दिन एप्पल कंपनी की भी स्थापना की गई थी. चलिए जानते हैं आज के दिन की और अहम घटनाएं.
More Related News
