)
TODAY HISTORY: भगत सिंह की हुंकार, मंगल पांडे की चिंगारी... क्रांतिकारियों के नाम रहा 8 अप्रैल का दिन
Zee News
TODAY HISTORY: 8 अप्रैल का दिन भारत के क्रांतिकारियों के नाम है. आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत को चुनौति दी थी. 8 अप्रैल को ही स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त के बम कांड ने आजादी की आग जलाई थी. वहीं, आज ही सिपाही मंगल पांडे को फांसी की सजा दी गई थी.
TODAY HISTORY: हर दिन की तरह आठ अप्रैल की तारीख भी इतिहास के पन्नों में कई अहम घटनाओं के कारण दर्ज है. इस दिन को आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों के नाम माना कहा जाए तो गलत नहीं होगा. ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले सिपाही मंगल पांडे को आज ही के दिन फांसी दी गई थी. वहीं, आज ही के दिन भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त के बम कांड ने आजादी की आग जलाई थी. चलिए जानते हैं 8 अप्रैल को किन घटनाओं ने किया यादगार.
More Related News
