)
Today History: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बगावत और पृथ्वी दिवस की शुरुआत, जानें 22 अप्रैल का इतिहास
Zee News
Today History: 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानी ‘अर्थ डे’ मनाने की शुरुआत की गई थी. इसी दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया था.
Today History: हर दिन अपने आप में किसी न किसी वाकये के कारण खास हो जाता है. इसी तरह 22 अप्रैल के दिन भी कई ऐसे वाकये हुए हैं, जिनके कारण यह दिन भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. आज ही के दिन पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए ‘अर्थ डे’ मनाया जाता है. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी इस दिन का खास मुकाम है. इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. चलिए जानते हैं आज के दिन और क्या-क्या घटनाएं घटीं.
More Related News
