
TMC नेता Mukul Roy की पत्नी का निधन, Chennai के अस्पताल में चल रहा था इलाज
Zee News
मुकुल रॉय की ने हाल ही में बीजेपी छोड़ फिर से अपनी पुरानी पार्टी टीएमसी का हाथ थामा है. वह पूर्व में टीएमसी कोटे से केंद्र सरकार में रेल मंत्री का जिम्मा संभाल चुके हैं.
कोलकाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय का चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक कृष्णा रॉय कोरोना से रिकवर होने के बाद आने वाली जटिलताओं से जूझ रही थीं. उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 5 बजे आखिरी सांस ली. इलाज के लिए कुछ दिनों पहले ही कृष्णा रॉय को कोलकाता से चेन्नई शिफ्ट किया गया था. आखिरी वक्त में उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय उनके साथ थे. कृष्णा रॉय का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए शाम तक कोलकाता लाया जाएगा. बता दें कि मुकुल रॉय कोलकाता में ही मौजूद हैं.More Related News
