)
TMC के आक्रामक रुख के बीच अधीर रंजन ने साधा ममता पर निशाना, बोले-बीजेपी से डर गई हैं CM
Zee News
एक दिन पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्हें संदेह है कि क्या कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी हासिल कर पाएगी. इस पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा है-ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी बीजेपी से डर गई हैं और यही कारण है कि वह हर दिन अपना रुख बदल रही हैं.
बहरामपुर. इंडिया गठबंधन की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस के आक्रामक रुख के बीच पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. चौधरी ने शनिवार को बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उनके बदलते बयान और बदलता रुख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उनके डर का संकेत है. दरअसल TMC द्वारा चौधरी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में दोनों पार्टियों के बीच एक असफल गठबंधन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.
More Related News
