
Tiger Shroff ने बीच सड़क पर अपने ही सॉन्ग 'Unbelievable' पर किया जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
NDTV India
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपने ही सॉन्ग Unbelievable पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) सोशल मीडिया पर खूब रहते हैं. टाइगर को बॉलीवुड का स्टंट मेन भी कहा जाता है. फैन्स के बीच टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी जबरदस्त एक्टिंग और स्टंट के लिए काफी फेमस हैं. हर फिल्म में उनका अंदाज देखने को मिलता है. इसी के साथ टाइगर अकसर अपने स्टंट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते हैं. इसी क्रम में उन्होंने अपना एक और वीडियो पोस्ट किया है लेकिन ये कोई स्टंट वीडियो नहीं बल्कि एक डांस वीडियो है. जिसमें देखा जा सकता है कि, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बीच सड़क पर कानों में इयरफोन लगा कर मजे से अपने म्यूजिक अल्बम 'Unbelievable' पर डांस कर रहे हैं.

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












