
The Real Heroes: अपनी गैस एजेंसी के ज़रिए लोगों को फ्री में ऑक्सीजन पहुंचा रहे जम्मू के मनु राणा
Zee News
उन्होंने बताया कि हम करीब 300-400 गैस सिलेंडर हर रोज देते हैं. जिनमें से 100-150 से ज्यादा सिलेंडर मुफ्त में जाते हैं.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई तरह की चीजों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में कुछ जरूरतमंदों के लिए मसीहा बन कर सामने आए हैं. ऐसे लोगों को जी सलाम ने अपने खास प्रोग्राम "The Real Heroes" में खास बात चीत की. इस प्रोग्राम में जम्मू में मौजूद राज गैस एजेंसी के मालिक मनु राणा भी शामिल हुए. जो लोगों को बेहद आसानी से ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं. मनु राणा ने बताया कि हम जितनी भी ज्यादा गैस सप्लाई करेंगे उतनी ज्यादा लोगों की जिंदगी महफूज होगी. उन्होंने बताया कि गैस की किल्लत थोड़ी सी तो है लेकिन जम्मू-कश्मीर राज्य में अभी इतनी ज्यादा गैस की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि हमारे पास जितने मरीज हैं उससे कहीं ज्यादा ऑक्सीजन है. इसलिए हमारे राज्य को अभी डरने की जरूरत नहीं है.More Related News
